नपा अध्यक्ष ने छठ घाटों पर तैयारीयों का किया निरिक्षण

प्रेस वार्ता कर तैयारीयों की जानकारी दी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को थाना घाट पर छठ पूजा को लेकर नपा अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने घाटों का निरीक्षण कर सफाई कर्मचारियों को मुस्तैद रहने की बात कही।
बरहज नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने घाट का निरीक्षण करने के बाद प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका के तरफ से सरयू तट पर बने सभी घाटों का सुंदरीकरण कराया गया है, जिससे छठ में आए हुए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। उन्होंने बताया कि थाना घाट पर साफ सफाई एवं भूमि को लेबल करने में 20 दिन का समय लगा है और अभी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिए लगभग 10 से 15000 हजार श्रद्धालुओं की आने की संभावना है जिसके लिए सुरक्षा कि दृष्टि से पथ प्रकाश, ड्रोन कैमरा सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की गई है। नदी मे मोटर वोट पर चार गोताखोर नाव से रन करते रहेंगे तकि कोई दिक्क़त होने पाए,नदी के गहरे होने के वजह से एक मीटर अंदर तक बैरिकेडिंग कर दिया गया है। इसके साथ ही नपा अध्यक्ष ने नगर वासियों से नर्वदेश्वर घाट एवं मोहन सेतु के पास गहरा पानी होने के कारण बैरिकेडिंग कर दी गयी है और श्रद्धालुओं से पानी में न उतरने की अपील की है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार कि दिक्कत ना हो। बताया कि छठ पूजा में आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ते का स्टाल नगर पालिका के तरफ से लगाया जाएगा, साफ सफाई के लिए अलग-अलग घाट पर 15 सफाई नायकों की व्यवस्था की गई है ।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप, आनंद सिंह,मनोज गुप्ता, संतोष गहमरी, लालमोहन जायसवाल, शम्भू दयाल भारती, राजा जायसवाल, अमित जायसवाल सहित सभी अधिकारी व कर्मचागण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

11 minutes ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

34 minutes ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

53 minutes ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

1 hour ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

19 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

20 hours ago