उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) एसडीएम व तहसीलदार के स्थानान्तरण व दो लेखपाल के निलम्बन की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आन्दोलन थमने का नाम नही ले रहा है। लगभग एक पखवाड़े से चल रहे विवाद को लेकर वकीलों ने बुधवार को भी तहसील परिसर व तहसील गेट के सामने नारेबाजी कर विरोध जताया।अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय बहिष्कार के चलते फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में व तहसील गेट के सामने बस्ती राज्य मार्ग पर नारेबाजी कर विरोध जताया और भ्रष्ट प्रशासन के विरुद्ध चल रहा आंदोलन मांगो के पूरी होने तक चलने का ऐलान किया। अधिवक्ता संघ के महामंत्री गयासुद्दीन खां ने बताया कि मंगलवार को धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे ए डी एम के वार्ता के क्रम में बुधवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तफा हुसैन के नेतृत्व में एक प्रतिनधि मण्डल मामले को लेकर वार्ता करने बलरामपुर उच्चधिकारियों के साथ बैठकर सार्थक हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।प्रतिनधि मण्डल में महामंत्री गयासुद्दीन, रमेश दत्त चतुर्वेदी, बाबू राम यादव व योगेश वर्मा शामिल है। क्रमिक अनशन के चौदहवें दिन अधिवक्ता गिरीश पांडेय,लक्ष्मी निवास तिवारी,हबीबुल्लाह,सतीश चंद्र,जगदीश वर्मा,बृजेश वर्मा,नीरज गुप्त,मारुति नन्दन व सुनील तिवारी धरने पर बैठे रहे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…