टीएससीटी का मूल मंत्र सेवा परमो धर्म – सतीश सिंह


नवानगर में संगठन की ओर से विदाई व नवनियुक्त ब्लॉक पदाधिकारी के स्वागत समारोह

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) का मूल मंत्र ‘सेवा परमो धर्मः’ है। यह शिक्षकों की ओर शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित में निः स्वार्थ भाव से काम करने वाली संस्था है। इसका उद्देश्य दान-धर्म है। यह बातें टीएससीटी के जिला संयोजक सतीश सिंह ने रविवार को नवानगर बीआरसी परिसर में संगठन के जिला संरक्षक अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रभाकर तिवारी के विदाई व नव नियुक्त ब्लॉक पदाधिकारी के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही। जिला संरक्षक ने कहा कि वह शिक्षण कार्य से सेवानिवृत्ति हुए हैं टीएससीटी से आजीवन जुड़ाव बना रहेगा। यह संस्था उन परिवारों को सहयोग करती है जिसके मुखिया असमय चले जाते हैं। इससे जुड़ा प्रत्येक सदस्य जिनकी संख्या प्रदेश में चार लाख से अधिक है, दान का नेक कार्य करते है। जिला प्रवक्ता चन्द्रशेखर पासवान ने उम्मीद जतायी कि नव गठित ब्लाक इकाईयां सहयोग में शिक्षकों व कर्मचारियों की हर संभव सहायता करेंगी।
इसके पहले नवानगर, बेरुआरबारी, पंदह व सीयर ब्लाक के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला संरक्षक प्रभाकर तिवारी व मंडल पासवर्ड रीसेट प्रभारी संजय कन्नौजिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी सतीश मेहता, जिला सह संयोजक विजय राय, राजेश जायसवाल, सुनील कुमार व दिनेश वर्मा के अलावा अरुण सिंह, अमरेश कुमार, अभयजीत सिंह, सीमा वर्मा, अरूण कान्त, शक्तिवेश सिंह, घनश्याम यादव, चंदन जायसवाल, मीना देवी, धर्मेंद्र यादव, आशुतोष पांडे देवेंद्र नाथ मनु वर्मा आमिर शमशाद मोहम्मद अनुस इश्तयाक आदि थे। संचालन सह संयोजक लालजी यादव ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

1 hour ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

1 hour ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

2 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

2 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

3 hours ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

3 hours ago