बच्चे के गायब होने से माँ का रो रो कर बुरा हाल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज थाना क्षेत्र ग्राम डेहिडिहा निवासी कमलेश कनौजिया 10 वर्ष, पुत्र राजू कनौजिया सोमवार की सुबह अचानक कही चला गया उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश कनौजिया पुत्र राजू कनौजिया सोमवार की सुबह अपने घर पर मोबाइल लेकर गेम खेल रहा था, इसको लेकर माँ ने उसे डाट लगाई ।
माँ की डांट सुनकर कमलेश मोबाइल माँ के पास रखकर बिना कुछ बताए , बरहज ट्रेन पकड़कर सलेमपुर की ओर चल पड़ा, कुछ लोगो ने उसे सलेमपुर तक जाते हुए देखा,और पूछा भी कि अकेले कहा जा रहे हों, बच्चे ने ट्रेन में माँ के साथ होने का बहाना बनाकर लोगो को चुप करा दिया। काफी खोजबीन करने के बाद पिता राजू कनौजिया ने बरहज थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया हैं। कमलेश के गुम होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने उसकी तलाश में बरहज, सलेमपुर, भटनी, भाटपार सहित आदि स्टेशनों पर कमलेश का पोस्टर चिपकाए हैं। राजू कनौजिया के दो बेटे हैं, जिसमे कमलेश सबसे छोटा बेटा हैं।राजू मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
इस सम्बंध में बरहज थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज है, खोजबीन जारी हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

9 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

9 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago