कार सवार बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, संयोग से बची जान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित कोटवां हॉस्पिटल मोड़ के पास रविवार की रात कार सवार बदमाशों ने एक व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से पूरे बाजार में हड़कम्प मच गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।वपीड़ित घनश्याम केसरी पुत्र काशीनाथ केसरी निवासी रानीगंज बाजार ने तहरीर में बताया कि रात करीब आठ बजे वह अपने मकान की छत पर खड़े थे। उसी दौरान एक कार से आये विशाल सिंह पुत्र रामजी सिंह निवासी कोटवा, प्रियांशु वर्मा पुत्र ब्रह्म शंकर वर्मा निवासी करमानपुर व पीयूष सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी तालिबपुर उतरे और अवैध असलहे से उन पर जानलेवा हमला करते हुए तीन राउंड फायर झोंक दिया। गोलियां मकान की दीवार से टकरा गईं, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद हमलावर असलहा लहराते हुए कार से सुरेमनपुर की ओर भाग निकले।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद—विशाल सिंह, प्रियांशु वर्मा, पीयूष सिंह तथा कान्हा सिंह उर्फ आर्यन सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी तालिबपुर—के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन आरोपितों ने दिसंबर 2024 में घनश्याम केसरी से रंगदारी मांगी थी। इस मामले में 22 दिसंबर को बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी विवेचना के बाद पुलिस आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है। उसी मुकदमे में सुलह कराने का दबाव बनाने के लिए ही आरोपितों द्वारा फायरिंग की गई। घटना से पूर्व कान्हा सिंह ने सुलह न करने पर घनश्याम केसरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

1 hour ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

2 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

5 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago