Categories: Uncategorized

मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली,तीन महिलाएं भी गिरफ्तार

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में गुरुवार की अलसुबह पुलिस और एसओजी की टीम से बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस दौरान तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ कानपुर और फतेहपुर में कई मुकदमें दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश पिछले दिनों सर्राफा की दुकान में लाखों की चोरी के मामले में फरार चल रहा था, गैंग बीती रात यह गैंग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर एसओजी और घोसी थाने की पुलिस ने घेराबंदी की, पुलिस को देख बदमाश फायरिंग करने लगा। बदमाश के साथ तीन महिलाएं भी थीं। पुलिस ने चोर के कब्जे से 72 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी बरामद करने का दावा किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब पुलिस और एसओजी की टीम ने चोरों को घेरने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बीती रात दो महिलाओं और दो पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घोसी पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ में औरैया जनपद का रहने वाला सीताराम गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला राजवीर सिंह, बदायूं का रहने वाला मुकेश, औरैया की रहने वाली विमला और बिहार की रहने वाली मुन्नी परिहार भी गिरफ्तार हुई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

16 minutes ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

52 minutes ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

1 hour ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

1 hour ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

1 hour ago

थाने का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की…

1 hour ago