Categories: Uncategorized

ज्योति क्षीरसागर मुंबई प्रदेश की महिला अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )चेंबूर में राकांपा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर राकांपा रिपब्लिकन पार्टी के पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले द्वारा ज्योति क्षीरसागर को मुंबई प्रदेश महिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बता दें कि ज्योति क्षीरसागर पिछले कई वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने दलितों और विशेषकर मातंग समाज के उत्थान के लिए कड़ा परिश्रम किया है। मुक्ताई ब्रिगेड सामाजिक संगठन के माध्यम से पिछड़े और जमीनी स्तर के लिए काम कर रही हैं। इस संगठन के माध्यम से उन्होंने शिक्षित, अशिक्षित, बेरोजगार और महिला वर्ग के उत्थान के लिए काम किया।आज भी वह महाराष्ट्र के शोषित, दलित , पीड़ित वर्ग के लिए अपना तन, मन और धन समर्पित करते हुए कार्य कर रही हैं।ऐसी मेहनती महिला को पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले ने राकांपा रिपब्लिकन महिला आघाड़ी मुंबई प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर गायकवाड़, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष मंजप्पा गावड़ा, महाराष्ट्र राज्य सचिव अजय ठोंम्बे मुंबई अध्यक्ष संजय लांडगे, युवा रिपब्लिकन मुंबई प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कनिष्क साबले, महाराष्ट्र राज्य संगठक राहुल कांबले, लहू गाड़ साप्ताहिक के संपादक और दलित नेता विजय क्षीरसागर, वेंकटेश गोसाई आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रवादी युवा रिपब्लिकन के पदाधिकारियों ने कड़ी मेहनत की।

rkpshomnath

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

2 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

3 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

3 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

3 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

3 hours ago