प्रभारी मंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच दूबेछपरा बाढ़ राहत केंद्र का किया उद्घाटन, नाव से किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाढ़ और कटान की मार झेल रहे बलिया जनपद के लोगों के लिए सरकार ने राहत की पहल तेज कर दी है। सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के डेंजर प्वाइंट्स का भी बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर जरूरी सहायता देने के लिए संकल्पित है। दूबेछपरा में हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित बाढ़ राहत केंद्र का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, “आपदा की इस घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। राहत सामग्री और गृह अनुदान का वितरण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि इस बार नाव, राशन, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी किसी भी व्यवस्था में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बाढ़ से पहले ही प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली थीं। मंत्री ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और लोगों को नदी के किनारों से दूर रहने की सलाह दी गई है। निरीक्षण के दौरान मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने एनडीआरएफ की नाव से गोपालपुर, उदयीछपरा और दूबेछपरा की बस्तियों में जाकर बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, एसडीएम बैरिया आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार राय, एसडीओ बाढ़ खंड एसके प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

4 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

4 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

5 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

5 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

5 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

6 hours ago