काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह एवं हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा हुई तैयार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान एवं काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी मनाए जाने के दृष्टिगत बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी संबंधित विभागाध्यक्ष को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान तीन फेज में मनाई जाएगी। 02 से 08 अगस्त तक सभी विद्यालयों मैं की दीवारों एवं बोर्ड की तिरंगा सजावट, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला, सैनिकों और पुरुष कर्मियों को आभार पत्र, तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधि का आयोजन किया जाएगा।9 अगस्त से 12 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव मेला जन भागीदारी के साथ तिरंगा महोत्सव का आयोजन अति विशिष्ट आयोजन में मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी तिरंगा प्रदर्शनी सेल्फी बूथ एवं सेल्फी अपलोड करना तिरंगा यात्राएं तिरंगा की बिक्री एवं वितरण का प्रबंधन।13 अगस्त से 15 अगस्त के सभी शैक्षिक संस्थानों, सरकारी भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, आदि पर तिरंगा लाइटिंग झंडा रोहण शेल्फी अपलोड किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्यौहार के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान का भाव, राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध का भाव उत्पन्न करने एवं राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास के परिचित कराने का कार्य हम सभी को करना होगा। दिनांक 13 से 15 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। विगत वर्ष की भांति “हर घर तिरंगा” अभियान देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर मनाया जायेगा। 15 अगस्त को सभी सरकारी/अर्ध सरकारी कार्यालयों/स्कूलों/महा विद्यालयों आदि पर झण्डा रोहण किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे विश्व में भारत का एक विशेष स्वाभिमान है। शासन की मंशा अनुरूप सभी विभाग मिलकर इस अभियान को सफल बनाने हेतु सम्मिलित प्रयास करें। इसके लिए 08 लाख झण्डा स्वयं सहायता समूहों द्वारा आपूर्ति की जाएगी।पुलिस विभाग के पब्लिक एडेस सिस्टम क्रियाशील रहे। शहीद स्मारको पर राष्ट्रधुन / देशभक्ति गीत किया जाये। समस्त सरकारी भवनों पर तिरंगा लाइटिंग करायी जायेगी।नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े समस्त स्थलों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। समस्त शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अपील किया है कि वे सेल्फी/रील्स/वीडियो/झंडों के साथ फोटो अथवा देशभक्ति / झण्डा गीत के साथ वीडियों अभियान से जुडी वेबसाइट harghartiranga.com पर अपलोड कर सकते हैं।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, सहित अन्य सभी संबंध जनपद स्तरीय अधिकारी एवं व्यापार मंडल के सदस्य गण आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

6 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

6 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

6 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

7 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

7 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

9 hours ago