प्रभारी मंत्री ने चिकित्सारत बच्चों का लिया कुशलक्षेम

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना में हुई फूड प्वॉइजनिंग की घटना से प्रभावित छात्रों का कुशलक्षेम जानने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश बरनवाल ने प्रभारी मंत्री को चिकित्सारत बच्चों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों से सीधा संवाद कर मिल रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में पूछा जिस पर सभी लोगों ने संतोष जताया। उन्होंने बच्चों तथा अभिभावकों को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त भी किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि फूड प्वॉइजनिंग की घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मेस का संचालन करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य का निलंबन भी हो चुका है। मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों का स्वास्थ्य स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार हो रहा है। इस दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

15 minutes ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

19 minutes ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

31 minutes ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

34 minutes ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

41 minutes ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

1 hour ago