कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय/राज्य मार्ग हेतु भूमि अधिग्रहण, रेलवे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर संबंधित प्रकरण, व गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई।
उक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को कसया मार्ग व पडरौना मार्ग को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संदर्भ में टेंडर की स्थिति जानी तथा अधिशासी अभियंता को नियमित कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
इस क्रम में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को सड़क के किनारे वृक्षारोपण के भी निर्देश दिए गए। उन्होनें कहा कि पौधे लगाए जाते हैं तो उसकी मॉनिटरिंग भी नियमित हो।
प्रभागीय वनाधिकारी अनिल श्रीवास्तव से जिलाधिकारी ने जनपद में वृक्षारोपण की अद्यतन स्थिति, वृक्षारोपण के आंकड़ों की एप पर फीडिंग की स्थिति जानी तथा वृक्षारोपण के लक्ष्य को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वन अधिकारी को नियमित तौर पर वृक्षारोपण हेतु गड्ढों की जांच कराए जाने के भी निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि टीम को भेजकर गड्ढे की जांच कराई जाए। मियावकी पद्धति से वृक्षारोपण के बारे में भी जिलाधिकारी ने प्रभागीय वन अधिकारी से जानकारी ली और प्रत्येक विकासखंड में मियावाकी वृक्षारोपण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को गंगा समिति की नियमित बैठक कराए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय झा, प्रभागीय वन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार सिंह व सभी संबंधित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के थाना तरकुलवा निरीक्षण के तहत पुलिस प्रशासन ने व्यापक समीक्षा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड के ग्रामसभा अगया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेला के दौरान एकमुश्त कर…
मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…
काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…