मौके पर पहुँचे आला अधिकारी जांच मे जुटी पुलिस
आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
निजामाबाद थाना क्षेत्र के कयामुद्दीनपट्टी परसहा गांव में बीती रात सोते समय पति-पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद निजामाबाद थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई, शव को कब्जे में लेने के बाद कानूनी कार्यवाही में जुट गई। घटना की सूचना पर डीआईजी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ 82 वर्ष व उनकी पत्नी संतारी 80 वर्ष रोज की भांति भोजन के उपरांत बाहर ही चारपाई लगाकर सो गए, बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो दंपत्ति को लहूलुहान हालत में ही बिस्तर पर मरा पाया। घटना की सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी निजामाबाद थाना को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद निजामाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई,जबकि सूचना प्राप्त होते ही डीआईजी और पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…
पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…
डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…