पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को पुलिस कमिश्नर डा0 प्रीतिन्दर सिंह व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के द्वारा आगामी पर्व अलविदा की नमाज, ईद-उल-फितर हेतु शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पीस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस कमिश्नर ने नगर आयुक्त को ईदगाह, जामा मस्जिद में साफ सफाई व आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अलविदा की नमाज, ईद-उल-फितर हेतु शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु भाई चारे का महौल बना रहे। उन्होंने ईदगाह स्थलों,सड़कों की साफ सफाई व विद्युत व्यवस्था एवं आवारा पशुओं आदि की समुचित व्यवस्था करने तथा ईद-उल-फितर हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में पुलिस कमिश्नर ने रोजा इफ्तार के बाद सम्बन्धित एस0एच0ओ0 व नगर निगम के टीम के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करने को निर्देशित किया, उन्होंने बताया कि जनपद में 443 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी,नमाज मस्जिदों के अन्दर पढ़े जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सम्बन्धितों से कहा कि नमाजियों के लिये ट्रैफिक का डायवर्जन किया जाये, ताकि उनको किसी प्रकार की आवागमन की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही यू0पी0 112 की गाड़ी संवेदनशील क्षेत्रों में गतिशील रहने तथा अग्निशमन की गाड़ी भी लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रोड पर किसी भी प्रकार का कोई आयोजन नहीं किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी गाइड लाइन से सभी उपस्थित धर्मगुरूओ व मौलवी को अवगत कराया। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनायें। बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी गणमान्य द्वारा आए हुए सुझावों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार अनुपालन करने की बात की गयी। बैठक में सभी ने अपनी सहमति दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने की बात कही।
इस अवसर पर अपर पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार सहित नगर के संभ्रांत व्यक्ति, धर्मगुरु, मौलवी, पीस कमेटी के पदाधिकारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

2 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

3 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

18 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

23 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago