जमीन नहीं देंगे का ऐलान करते हुए अंडिका बाग से किसानों मजदूरों ने निकाला जुलूस

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के गावों में औद्योगिक क्षेत्र और पार्क के नाम पर जमीन छीनने के खिलाफ चल रहे अंडिका बाग धरने को एक माह पूरे होने पर जुलूस निकाला गया, हरे झंडे और तख्ती लिखे नारों के साथ जुलूस निकाला गया लड़ेंगे, जीतेंगे, किसान मजदूर एकता जिंदाबाद, जमीन के लुटेरों वापस जाओ, जमीन हमारे आपकी नहीं किसी के बाप की नही के नारे लगाए गए। जुलूस में पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव विरेंद्र यादव, जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय के किसान नेता राजीव यादव, निशांत राज, राहुल यादव, जनवादी किसान सभा अंबेडकरनगर से जय प्रकाश, राम जगत, गोविंद नारायण मिश्र प्रमुख रूप से शामिल रहे।
पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव विरेंद्र यादव ने कहा कि आजमगढ़ के सुमाडीह, खुरचंदा, बखरिया, सुलेमापुर, अंडीका, छजोपट्टी, वहीं सुलतानपुर के कलवारीबाग, भेलारा, बरामदपुर, सजमापुर के किसान अंडिका बाग में आंदोलनरत हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के गांव संकट में हैं, देश में करोड़ों लोग विस्थापन का दंश झेल रहे हैं जिन्होंने अपनी जमीन विकास परियोजनाओं के नाम पर दे दी और खुद सड़कों पर बंजारे की जिंदगी जी रहे हैं।
जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय के किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि विकास के इस कड़वे स्वाद ने जो हकीकत सामने लाई है, उसको देखते हुए इन गांव के लोगों ने तय किया है कि वह धरती माता का सौदा नहीं करेंगे। कई ऐसे किसान मजदूर हैं जिनकी जमीनें एक्सप्रेसवे में गई और जो मुआवजा उनको मिला उससे उन्होंने जो मकान बनाए आज फिर उनपर बुलडोजर चलने की नौबत आ गई है।
किसान नेता निशांत राज ने कहा कि विकास से विस्थापन और विनाश की प्रक्रिया यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जिसमें 35 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है, गांव किसानों को खत्म करने वाली सरकारी दावे के अनुसार चौथी औद्योगिक क्रांति के निशाने पर पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किनारे पड़ने वाले गांव हैं।
जुलूस में लालबहादुर, कौशल्या, मेवाती, गीता, विद्या, मिथलेश, जय प्रकाश, मुस्कान, श्वेता, रत्न गंगा, मदन लाल आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago