नगरीय विकास अभिकरण के शासी निकाय की बैठक हुई सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी।
बैठक दौरान गत बैठक के कार्यवाही की पुष्टि करते हुए, प्रमुख बिंदु प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन,मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती योजना,आदि की समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने शासी निकाय के सभी सदस्यों/अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना भारत सरकार की प्राथमिकता वाले शीर्ष योजनाओ में है, इस के लिये शासन से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाये जाने का कार्य करें, उन्होंने बताया कि जनपद का उक्त योजना का वार्षिक लक्ष्य 5181 है, जो निकायवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी अधि0 अधिकारी न0पा0/न0पं0 को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारी व बैंकर्स के साथ दो से तीन दिन के अंदर बैठक कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए लाभार्थियों की संख्या बढ़ाएं।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने पीएम आवास योजना शहरी की समीक्षा दौरान बताया कि जनपद का लक्ष्य 35175 है, जिसमे प्रथम क़िस्त 32775 को दिया गया, द्वितीय क़िस्त 31518 को, तथा तृतीय क़िस्त 18917 लाभार्थियों को दिया गया है। इस सम्बन्ध में परियोजना अधिकारी डूडा ने सभी ईओ से आवास हेतु लिए जाने वाले प्रस्ताव के सम्बन्ध में चर्चा करते कहा कि शहरी क्षेत्र में जो वास्तव में गरीब तबके के हैं उन्हें आवास हेतु प्रस्ताव की सूची में नाम अवश्य सम्मिलित करें।
परियोजना अधिकारी ने बैठक दौरान नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष व सभी ईओ से दो दो-तीन तीन कार्यों के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया ताकि प्राप्त बजट के अनुसार सभी नगर निकायों में कार्य कराए जा सकें। इसके अलावे बैठक में शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सभी से प्रभावी कार्यवाही हेतु अपेक्षा की गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुकरौली,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुशीनगर के प्रतिनिधि,प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, परियोजना अधिकारी डूडा, सहित सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत के साथ शासी निकाय के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रोजगार के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…

2 hours ago

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

4 hours ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

6 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

6 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

6 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

7 hours ago