सैनिक बंधु की बैठक एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में हुई सम्पन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
विगत बैठक में प्राप्त शिकायती आवेदन पत्रों के निस्तारण स्थिति की जानकारी लेने पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। जिसमे ज्यादातर मामले बैनामा ली गई भूमि के कब्जा न होने सम्बंधित प्रस्तुत किये गए।
अपर जिलाधिकारी ने भूत पूर्व सैनिकों/उनके आश्रितों की समस्याओं का एक -एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना गया तथा उसके निस्तारण हेतु सभी को आश्वस्त करते हुए बताया कि सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर अलग से दिखवाकर निस्तारण कराया जाएगा। इसके अलावे अतुल शाही द्वारा गन रिनिवल न होने की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी द्वारा 2-3 दिन में रिनिवल करा देने का आश्वासन दिया गया।
अपर जिलाधिकारी ने भूत पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये फोरम संवाद हेतु बनाया गया है, इसे खानापूर्ति न समझा जाय, कभी कभी हम जानकारी के अभाव में गलत दिशा की ओर दौड़ लगाते हैं, किसी को भी कोई दिक्कत हो तो पहले आपस मे ही संवाद कर लें, समस्याओं के निस्तारण हेतु तहसील स्तर /एसडीएम से मिल कर प्रयास करें, सार्थक परिणाम न मिलने पर उच्च अधिकारियों से सम्पर्क किया जाय। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामले भूमि से सम्बंधित हैं इस लिये भूमि क्रय/विक्रय में सावधानी व सतर्कता अवश्य बरतें।बैठक के दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने जनपद के सभी भूत पूर्व सैनिकों/ विधवाओं तथा उनके आश्रितों को अवगत कराया कि जब भी किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो बैठक का इंतजार न करें, सर्व प्रथम स्वयं के स्तर से प्रयास करें अन्यथा की स्थिति में विभाग को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवश्य अवगत कराएं।
इस अवसर पर प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक सुनील कुमार त्यागी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व जनपद के भूतपूर्व सैनिक/उनके आश्रित/विधवाएं उपस्थित रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago