उद्यम पंजीकरण का विशेष अभियान 01 जून से 15 जून तक

उद्यमी पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर ले सकते हैं विभिन्न योजनाओं का लाभ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने मंगलवार को जनपद के सभी उद्यमियों को अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार के उद्यम पंजीकरण के विशेष अभियान
1 जून से 15 जून, तक चलाया जा रहा है। उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल www.udyamregistration.gov.in पर अपने उद्यम क्रियाकलाप (उद्योग / सेवा / व्यवसाय) का भारत सरकार के उपरोक्त ऑनलाईन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किये जाने हेतु अवगत कराया गया है। यह पंजीकरण उक्त पोर्टल पर जा कर अपने आधार एवं पैनकार्ड के माध्यम से किसी भी उद्यमी द्वारा स्वतः ही कही से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि उद्यम का निःशुल्क पंजीकरण कर, ले सकते है सरकारी योजनाओं का लाभ। उद्यम पंजीकृत औद्योगिक, व्यापारिक इकाई को मिलेगा रु.5.00 लाख का दुर्घटना बीमा। औद्योगिक, व्यापारिक इकाई को उद्यम पंजीकरण से मिलेगी टेण्डरों में ईएमडी, अनुभव, टर्नओवर से छूट। उद्यम पंजीकरण से मिलेगा। एमएसएमई पॉलिसी के अन्तर्गत छूट का लाभ।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि नेशनल सैम्पल सर्वे 2016 और उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल, जिसमें निःशुल्क घर बैठे उद्यम पंजीकरण किया जाता है, उस पर पंजीकृत इकाईयों की संख्या में व्यापक अंतर है, जिससे स्पस्ट है कि उद्यमियों को उद्यम पंजीकरण के लाभ सही से मालूम नहीं हैं, जो इस प्रकार है-
सूक्ष्म उद्यमियों को दुर्घटना बीमा रु. 5.00 लाख देय है। विभिन्न टेण्डरों में ईएमडी, अनुभव, टर्नओवर से छूट ।
बैंकों द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं में एमएसएमई को वरीयता । उद्यमी द्वारा सप्लाई के भुगतान लम्बित रहने पर फैसिलिटेशन काउन्सिल द्वारा 18 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान कराना । उद्यम पंजीकरण सेक्टर विशेष को 22 नीतियों के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने का आधार है। भारत सरकार की एमएसएमई योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक है। भारत सरकार की विभागीय खरीद में एमएसएमई का कोटा आरक्षित ।
उन्होंने सभी उद्यमी व्यापारी गण से अपेक्षा किया है कि प्रदेश सरकार के उद्यम पंजीकरण के विशेष अभियान
1 जून से 15 जून 2023 में सम्मिलित होकर अपनी औद्योगिक व्यापारिक सेवा इकाइयों का निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर भारत सरकार के 223 पोर्टल www.udyamregistration.gov.in पर उद्योग को पहचान दें।

rkpnews@desk

Recent Posts

वंदे मातरम विधेयक 2026: राष्ट्रीय सम्मान या अनिवार्य देशभक्ति? संसद में घमासान, संविधान पर छिड़ी बड़ी बहस

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुलाई 2026 का मानसून सत्र केवल…

42 minutes ago

कांग्रेस के बीना देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

संगठन को मजबूत करने की कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस की सरकार के…

1 hour ago

समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ का भव्य स्वागत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ के प्रथम…

2 hours ago

तख़्त पर बैठी वृद्ध महिला की गिरने से मौत परिजनों मे शोक की लहर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत एक गाँव की वृद्ध महिला की तख्त से…

2 hours ago

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीबीएयू का शानदार प्रदर्शन

प्रथम उपविजेता के साथ 'बेस्ट मेमोरियल' पुरस्कार भी जीता लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव…

2 hours ago

अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, छह लीटर कच्ची शराब बरामद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर…

2 hours ago