स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाए जाने को लेकर संपन्न हुई बैठक

कार्यक्रमों की तय की गई रूप रेखा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को मनाये जाने को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अन्तिम रुप दिया गया।  
       जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में तय कार्यक्रम अनुसार स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 13 एवं 14 अगस्त से ही जनपद के सभी शहीद स्मारको एवं महापुरुषों से जुड़े स्थलो की साफ सफाई कराये जाएंगे। इसके लिये ब्लाक स्तर हेतु खण्ड विकास अधिकारी एवं तहसील स्तर पर संबंधित तहसीलदार को एवं नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारियों को उत्तरदायी बनाया गया। डीएम ने सभी कार्यालय भवनो को 13 से 15 अगस्त की रात्रि में प्रकाशमान किये जाने के साथ समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया।
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत गुरुद्वारा से जीआईसी तक रैली निकलेगी तथा जीआईसी में विभाजन की त्रासदी को व्यक्त करने वाली चित्रों की प्रदर्शनी लगेगी। स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत 15 अगस्त के सभी धार्मिक स्थलो पर प्रार्थना के साथ किया जाएगा। स्थानीय स्टेडियम में क्रास कन्ट्री रेस, 07 बजे सभी स्कूलो से प्रभात-फेरी निकाले जाने का निर्देश दिया गया।सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 08 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। स्वतंत्रता सेनानियो एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पंच प्रण भी लिया जाएगा तथा वसुधा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बेसिक विद्यालयो में वृक्षारोपण किये जाने एवं नगर के सभी महापुरुषों के स्मारक स्थलो एवं प्रतिमाओं पर 09.30 बजे अधिकारियो द्वारा माल्यार्पित किया जायेगा। सभी स्कूलो में झण्डारोहण किया जायेगा। अपराह्न 03 बजे नगर के वार्डो में साफ-सफाई  का कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया जाएगा। 11 अगस्त से 14 अगस्त तक अभियान  चलाकर साफ-सफाई कार्य को कराये जाने को कहा गया।  इस तरह के कार्यक्रम जनपद में तहसील व ब्लाकों से लेकर ग्रामीण अंचल तक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।
     बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर सहित विभिन्न अधिकारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 minute ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

35 minutes ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

38 minutes ago

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

2 hours ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

2 hours ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

2 hours ago