प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं,परिचालनिक व्यवस्था, संरक्षा, ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुख-सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुल,प्लेटफार्मो की सरफेस, यात्री शेड,साइनेजेस, सर्कुलेटिंग एरिया ,स्टेशन भवन,केंद्रीयकृत स्टेशन पैनल,रिले रूम, आई पी एस रूम,यात्री प्रतीक्षालय, यात्री आरक्षण केंद्र,आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट प्रणाली,फूड एण्ड कैटरिंग स्टालों,वाटर बूथ, शौचालय,पी डब्ल्यू आई कार्यालय एवं स्टोर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे स्टेशन नेम बोर्ड को व्यवस्थित करने,शौचालयों एवं वाटर बूथों की व्यापक साफ-सफाई कराने, पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, फूड स्टालों पर रेट लिस्ट और डस्टबिन लगाने,प्लेटफार्म पर निष्प्रयोज्य सामग्रियों को हटाने, प्लेटफार्मों के शेड में आर सी सी बेंच और पंखे बढ़ाने, दीवारों पर लगे अनावश्यक बैनर एवं पोस्टर को हटाने , प्लेटफॉर्म पर अनाधिकृत प्रेवश को बन्द करने, प्लेटफॉर्म पर विजिबल केबलों को ढकने ,संरक्षा उपकरणों के नियमित अनुरक्षण व निरीक्षण करने,गाड़ियों को पूर्व निर्धारित प्लेटफॉर्म पर लेने,सीनियर सेक्शन इंजीनियर(रेल पथ) के स्टोर में पड़ी आवश्यक सामग्रियों का निस्तारण करने,रेलवे कार्यालयों में वाहन न रखने तथा स्टेशन परिसर को साफ-सफाई रखने को सम्बंधित को निर्देश दिया।
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर संरक्षा उपकरणों के निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक जैन ने पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग निरीक्षण किया और संरक्षा के सभी मानदण्डों को परखा।
इसके पूर्व उन्होंने ज्ञानपुर रोड स्टेशन यार्ड में स्थित समपार संख्या 39A का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेट मैन का संरक्षा ज्ञान परखा और गेट की पैनल इंटरलॉकिंग समेत संरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जांच की और संबंधित को दिशा निर्देश दिया।
इस निरीक्षण के अवसर सहायक मंडल इंजीनियर मुक्ता सिंह सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

1 hour ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

1 hour ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

2 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

2 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

2 hours ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

2 hours ago