बहुत जल्द बदलेगा कैसरबाग का रंग-रूप

(अभिषेक कुमार की रिपोर्ट)

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा ) राजधानी लखनऊ का ऐतिहासिक कैसरबाग आनंद चौराहा क्षेत्र अब जल्द ही एक नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। शासन स्तर पर चल रही योजना के तहत यहां व्यापक स्तर पर सुंदरीकरण कार्य किए जा रहे हैं। बुधवार को मंडलायुक्त ने मौके का दौरा कर तैयारियों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, एलडीए की टीम, डीसीपी पश्चिम विश्वजीत सिंह, एडीसीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने साफ कहा कि कैसरबाग का महत्व केवल यातायात और बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लखनऊ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र के पुनरुद्धार और सौंदर्यकरण में पारंपरिक विरासत की झलक अवश्य दिखनी चाहिए।

बताया जा रहा है कि कैसरबाग क्षेत्र में सड़क, पैदल मार्ग, लाइटिंग और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ हरे-भरे पेड़ों और आकर्षक डिज़ाइन वाली सजावटी लाइटों की स्थापना की जाएगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी बल्कि पर्यटकों के लिए भी यह इलाका आकर्षण का केंद्र बनेगा।

सूत्रों के अनुसार, आगामी कुछ महीनों में सुंदरीकरण का पहला चरण पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों का दावा है कि योजना पूरी होते ही कैसरबाग आनंद चौराहा लखनऊ का एक नया लैंडमार्क साबित होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

4 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

4 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

6 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

6 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

6 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

6 hours ago