रायबरेली में सियासी सरगर्मी, बैनर से गरमाई राजनीति

राहुल गांधी के दौरे से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर, नेताओं को बताया ब्रह्मा-विष्णु-महेश

रायबरेली।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय रायबरेली दौरे से पहले शहर की राजनीति अचानक गरमा गई है। वजह बने हैं समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए होल्डिंग और बैनर, जिनमें विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन के तीन बड़े नेताओं को देवताओं का दर्जा दिया गया है।

इन बैनरों को सपा के लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी ने लगवाया है। शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाए गए इन होल्डिंग्स में तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव को क्रमशः ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप बताया गया है।

बैनर पर लिखा गया है— “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश”। इसमें तेजस्वी यादव को ब्रह्मा जी, राहुल गांधी को विष्णु जी और अखिलेश यादव को भगवान शंकर यानी महेश का अवतार बताया गया है।

स्थानीय स्तर पर इन पोस्टरों ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। एक ओर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं विरोधी दल इसे राजनीतिक अतिरेक करार दे रहे हैं।

आज से राहुल गांधी रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन से पहले इस तरह के बैनर लगना जिले की राजनीति को नई दिशा देता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी विभिन्न जनसंपर्क और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि राहुल निर्मल बागी लंबे समय से समाजवादी पार्टी की छात्र और युवा राजनीति से जुड़े रहे हैं और फिलहाल सपा की लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

शहर में लगी ये होल्डिंग अब आम चर्चा का विषय बन चुकी है और आने वाले दिनों में इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

4 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

4 hours ago