प्रशिक्षण हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 07 जुलाई निर्धारित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया है कि पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट हो तथा जिनके अभिभावक की ग्रामीण व शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से वार्षिक आय सीमा रू0 एक लाख तक होनी चाहिये, अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हों, अभ्यर्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो तथा अभ्यर्थी किसी शिक्षण संस्थान में संस्थागत के रूप में अध्ययनरत न हो को ओ- लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण जिसकी अवधि 01 वर्ष एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसकी अवधि 03 माह होगी।
पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा जारी बेबसाइट http://backwardwelfareup.gov.in/ व http://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ पर दिये गये लिंक पर लागिन करके निर्धारित तिथि दिनांक 22 जून 2023 से 07 जुलाई 2023 तक शिक्षित बेरोजगार युवक / युवतियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर प्रिन्ट आउट प्राप्त करके अभिलेखों यथा आय व जाति प्रमाण पत्र ( दोनों बोर्ड ऑफ रेवेन्यू / ई – डिस्ट्रिक्ट की बेबसाइट पर हो), हाईस्कूल व इण्टर अंक पत्र तथा प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति सहित हार्डकॉपी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, देवरिया, विकास भवन कमरा न0 134 में निर्धारित अन्तिम तिथि 07 जुलाई 2023 की सांय 05 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा। 07 जुलाई 2023 के पश्चात आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

7 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

19 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

19 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

19 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

19 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

20 hours ago