बाबा बैजनाथ धाम गए कांवरिएकी सड़क दुर्घटना में हुई मौत नेक दिल थे: लक्ष्मण वर्मा

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित बनकटा थाना क्षेत्र के बंजारिया निवासी बनकटा बजार, रेलवे स्टेशन एवं आस पास में ठेले लगा कर बेझिझक ही अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करने वाले नेक दिल इंसान लक्ष्मण वर्मा जो की सावन के महीने में बाबा बैजनाथ धाम बिहार दर्शन को गए थे दर्शन के उपरांत ही बाबा बासुकीनाथ होते हुए बंगाल स्थित गंगा सागर धाम दर्शन को सहयात्रियों के साथ जा रहे थे की वेस्ट बंगाल सीमा में सड़क किनारे लघुशंका के लिए गए जो कि वापस आते हुए अपने गाड़ी पर सवार होने से पूर्व ही अज्ञात वाहन के चपेट में आकर सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।
प्राप्त समाचार के मुताबिक लक्ष्मण वर्मा जो कि उत्तर प्रदेश देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के बंजारिय निवासी थे वह त्रिगुणा नंद जनता इंटरमीडिएट कॉलेज चौराहे से ले कर बनकटा बजार, एवं बनकटा रेलवे स्टेशन व आस पास में अपने द्वारा भुजा बेचने के ठेले लगा कर ही बेझिझक अपने पूरे परिवार का भरण पोषण किया करते थे । वह ऐसे अपने कर्मबल पर भरोसा करने वाले नेक दिल इंसान थे जो कि कभी यदि कोई बच्चे यदि अपने भुजे खरीद लिए किंतु पैसे कहीं गिर गए हों बच्चे को खाली हाथ नहीं जाने दिए सिर्फ इतना भर बोलते कोई बात नहीं बाद में दे देना ऐसे नेक इंसान थे लक्ष्मण वर्मा आज सावन के महीने में बाबा बैजनाथ धाम बिहार में दर्शन को गए थे दर्शन के उपरांत बाबा बासुकीनाथ होते हुए बंगाल स्थित गंगा सागर धाम दर्शन को अपने सहयात्रियों के साथ जा रहे थे की अचानक वेस्ट बंगाल सीमा में सड़क के किनारे लघुशंका के लिए रुक गए सड़क पार कर शंका कर वापस आते और अपने गाड़ी पर सवार होते इससे पूर्व ही अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।
जिससे कि उनके साथी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों द्वारा उनकी वहीं पर दुखद मृत्यु होने की बात बताई गई है।जिनका शव उनके साथ रहे उनके सहयात्री वापस ले कर उनके घर को आ रहे हैं।
उन्होंने अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ा है। जिसमें उनके बेटे पतोहू नाती आदि हैं। दुखद यह है कि जबकि पूरे परिवार का गुजारा करने का दायित्व परिवार का मुखिया होने के नाते इनके उपर लक्ष्मण वर्मा पर ही निर्भर था। गांव में बाजार में एवं क्षेत्र में इस दुखद दुर्घटना की सूचना पाकर उनको जानने वाले लोगों में काफी दुख है। जबकि वही स्कूल के दिनों में उनके ठेले से रोज भुजे खरीदने वाले व उनके मृदुल व्यवहार को जानने वाले लोगों में भी भारी दुख है।
ऐसे नेक दिल इंसान को एक पत्रकार द्वारा अपनी कलम से सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया गया है। जिसमें पत्रकार बृजेश मिश्र, पत्रकार सत्त्यम पांडेय, आदि द्वारा अपनी सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त की गई है। वहीं गांव के ग्राम प्रधान विद्यासागर प्रसाद गौड़,राजू पांडे, प्रमोद पांडे, अश्वनी पांडे, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, सहित तमाम बाजार वासी एवं बंजरिया के पूर्व प्रधान राजकिशोर सहित तमाम ग्राम वासियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर इस एक परिवार के मुखिया के निधन पर प्रशासन से शीघ्र ही आर्थिक सहायता दिए दिलाए जाने की मांग किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

9 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

37 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

46 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

1 hour ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago