बंदियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का न्यायिक अधिकारी ने किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी विकास गोस्वामी द्वारा जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर एवं निरीक्षण का कार्यक्रम रखा गया। सभी बंदियों के बैरक में जाकर जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त निरूद्ध बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागकरूत करते हुए उनके रहन-सहन, खान-पान एवं स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी ली।
जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशन में जिला कारागार के अधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के सहयोग से कौशल विकास मिशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे वर्तमान में इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण शुरू किया जा चुका है एवं बहुत जल्द ही पलम्बर का भी प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर जेलर आर0के0 सिंह, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश गौड़, राजकुमार गौतम, गीतररानी, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह, हेड जेल वार्डर पंकज पाण्डेय एवं पराविधिक स्वयं सेवक मुलायम सिंह समेत तमाम जेल के कर्मचारी एवं बंदीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

5 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

10 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

10 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

11 hours ago