न्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह का निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया राम मिलन सिंह के मार्गदर्शन में आज राजकीय बाल गृह (बालक), देवरिया का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण आश्रय गृह (बालक) अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमवीर सिंह, सदस्यगण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनोज कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मंजू कुमारी एवं सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुश्री मृणालिनी श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।निरीक्षण के दौरान ओमवीर सिंह ने बच्चों को मौसम के अनुसार समुचित देखभाल, पौष्टिक भोजन एवं संतुलित खान-पान की नियमित व्यवस्था बनाए रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आश्रय गृह के अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने के भी निर्देश दिए।मनोज कुमार तिवारी ने बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास एवं नई ऊर्जा के संचार हेतु प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। वहीं,मंजू कुमारी ने परिसर की साफ-सफाई, बच्चों के लिए खेलने की सुविधाओं और शैक्षिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया। मृणालिनी श्रीवास्तव ने बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल तथा भोजन की गुणवत्ता को लेकर मानक अनुसार सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।इस अवसर पर राजकीय बाल गृह, देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

59 minutes ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

1 hour ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

2 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

2 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

2 hours ago