Categories: Uncategorized

चुनाभट्टी सप्तर्षि कॉ .ऑ.हो.सोसा.पुनर्वास परियोजना का मुद्दा प्रधानमंत्री कार्यालय में पहुंचा

एनसीपी युवा नेता संजीव उपाध्याय ने प्रधानमंत्री से न्याय की लगायी गुहार

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज भी आम आदमी को स्वयं के घर के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं, इसके बाद भी शासन और प्रशासन कुंभकर्णी निद्रा धारण किए हुए है। जिसके कारण भुक्तभोगी और मुंबई विभागीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुंबई सचिव संजीव उपाध्याय ने पुनर्वास के इस मुद्दे में न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिल्डिंग के विकास पर कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार जहां एक तरफ आम आदमी को उसका घर दिलाने के लिए आए दिन नए कानून पारित किए जाने का आश्वाशन दिया करती है वहीं मुम्बई के उपनगरों में (म्हाडा) पुनर्वसन परियोजना के तहत सैकड़ो परियोजनाओ पर काम तो शुरू किया गया लेकिन देखने में आया है कि सालो से अनेक परियोजनाए अधर में लटक रही है। इन परियोजनाओं के निवासियों को नया घर तो मिला नही बल्कि उनका आशियाना ही छीन गया।ऐसा ही एक मामला चुनाभट्टी सप्तर्षि कॉ. कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी का प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि चाइनीज विकासक फोजन हाईव व कॉर्बन हाईव द्वारा टेनेंट लोगो को फसाकर कर अपने कार्यालय को बंद कर चाईना भाग गया है, और छह महीने से प्रकल्प का काम ठप्प पड़ा है।इस प्रकल्प में कुल 490 लोगो को उनके हक का घर नही मिल पा रहा है ।इतना ही नही उक्त भगोड़े चाइनीज विकासक पर चुनाभट्टी पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज है ।
उक्त भगोड़े विकासक द्वारा भ्रष्टाचार कर विदेशी कालाधन निवेश व एक ही इमारत में एक व्यक्ति के नाम पर 14 फ्लैट बुक हुए है उस विषय की जांच और अधर में लटके हुए 490 लोगो को उनका आशियाना मुहैया कराने हेतु स्थानीय युवा राकांपा नेता व मुम्बई सचिव संजीव उपाध्याय ने गत दिनों देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर 490 लोगों को व स्वयं को न्याय दिलाने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में संजीव उपाध्याय ने बताया कि पिछले छह माह से विकासक द्वारा भाड़ा नहीं दिया जा रहा है। 600 करोड़ की लागत वाले इस विकास कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उपाध्याय का कहना है कि आदर्श घोटाले से भी बड़ा घोटाला यहां हुआ है। पहले यहां विकास कार्य एस.बी. डेवलपर द्वारा किया जा रहा था, बाद में उसने स्नेहांजलि आहूजा के साथ संयुक्त रूप से काम शुरू किया। उसके बाद उसने अपने सारे शेयर स्नेहांजली आहूजा को बेंच दिया। गौर करने वाली बात यह है कि बिना सोसाइटी को जानकारी दिए ही स्न्हांजलि आहूजा द्वारा एक चाइनीज कंपनी फोजन हाइव एंड कार्बन हाइव को बेंच दिया। आज हालत यह है कि चाइनीज कंपनी भी काम बंद करके चाइना भाग गई। उपाध्याय ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन किया है कि वे इस मामले को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तत्काल ही यहां के भगोड़े विकासकों पर कार्यवाही करने का आदेश दें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

2 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

2 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

2 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

2 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

2 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

2 hours ago