Categories: Uncategorized

शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार के उत्कृष्ट 101 शिक्षकों को मिला “प्रज्ञा पुरस्कार 2023

पटना(राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना एवं बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार “प्रज्ञा अवार्ड 2023” की घोषणा की गई। इस पुरस्कार के अंतर्गत बिहार के वैसे शिक्षक एवं शिक्षिका जो अपने विद्यालयों में आयोजित गतिविधि को टीचर्स ऑफ बिहार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कुटुंब एप एवं फेसबुक ग्रुप टीचर्स ऑफ बिहार ‘द चेंज मेकर्स’ पर नियमित रूप से साझा करते हैं। केवल वैसे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में से ही उनके उत्कृष्ट गतिविधि के आधार पर प्रत्येक जिले के टीओबी डिस्ट्रिक्ट मेंटर की अनुसंशा के आलोक में 3 उत्कृष्ट शिक्षक/शिक्षिकाओं का चयन किया गया। चयनोपरांत सोशल मीडिया टीम के मॉडरेटर्स के द्वारा बिहार के 38 जिलों से चयनित 3-3 शिक्षकों के पोस्ट का सत्यापन किया गया। जिसके उपरांत राज्य स्तरीय टीम के द्वारा अंतिम रूप से प्रत्येक जिले के 3 उत्कृष्ट शिक्षक/शिक्षिकाओं के नाम की पुष्टि की गई।
चयनित सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं के लिए एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर, (भा.प्र.से.), संयुक्त निदेशक शैक्षिक, डॉ. रश्मि प्रभा एवं टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत डिजिटल प्रशस्ति पत्र टीचर्स ऑफ बिहार के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिसे सभी जिले के चयनित शिक्षक डाउनलोड कर सकते हैं।
टीम के फाउंडर शिव कुमार ने कहा कि “प्रज्ञा पुरस्कार” अब प्रत्येक साल शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार के प्रत्येक जिले से चयनित शिक्षक/शिक्षिकाओं को दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शिक्षक को टीओबी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कुटुंब एप या फेसबुक पर अपलोड करना होगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यही है कि वैसे शिक्षक जो अपने विद्यालय में नवाचार करते हैं, उनके नवाचारी गतिविधि को पूरे बिहार के शिक्षक देख सके और अपने विद्यालय में उसका अनुकरण कर शैक्षिक बेहतरी का प्रयास कर सके।
इसकी जानकारी टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी।

rkpshomnath

Recent Posts

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

3 minutes ago

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

19 minutes ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

28 minutes ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

1 hour ago