उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों का हो अक्षरशः पालन- जनपद न्यायाधीश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l उच्च न्यायालय के बाल संरक्षण देखरेख समिति के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकान्त गौरव, सिविल जज (जे0डी0) समाली मित्तल द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया कि उच्च न्यायालय के द्वारा बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन हो। उन्होने राजकीय बाल गृह के प्रभारी अध्यक्ष को निर्देशित करते हुये कहा कि बच्चों के अन्दर नैतिक मुल्यों का विकास कर, बच्चों के अन्दर नई उर्जा एवं संचार हेतु कार्यक्रम का आयोजन तथा निबन्ध, योग, संगीत, चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित करें। उन्होने बच्चो के सुरक्षा हेतु सी0सी0टी0बी कैमरा व राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन करने के उपरान्त उसे व्यवस्थित करने हेतु प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम छाया नैन, द्वारा भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी, ने कहा कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। उन्होने पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का सम्बन्धित को निर्देश दिया। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकान्त गौरव द्वारा बच्चों के अध्ययन/सुरक्षा हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। सिविल जज (जे0डी0) समाली मित्तल द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोज कुमार तिवारी, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकान्त गौरव, सिविल जज (जे0 डी0) समाली मित्तल, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल सोनकर, राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

31 minutes ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

3 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

4 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

4 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

5 hours ago