सरकारी स्कूल में रातभर बंद रही मासूम, सुबह हालत गंभीर लेकिन स्थिर

क्योंझर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ओडिशा के क्योंझर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बनस्पाल ब्लॉक स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा गलती से स्कूल के भीतर ही बंद हो गई और पूरी रात वहीं कैद रही। शुक्रवार सुबह जब दरवाजा खोला गया, तो बच्ची गंभीर हालत में मिली।

मिली जानकारी के अनुसार, दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा ज्योत्सना देहुरी गुरुवार को अन्य बच्चों के साथ स्कूल में मौजूद थी। क्लास खत्म होने के बाद सभी बच्चे घर चले गए, लेकिन ज्योत्सना किसी कारणवश स्कूल के भीतर ही रह गई। इसी दौरान गेटकीपर ने बच्ची की मौजूदगी से अनजान होकर मुख्य द्वार को बाहर से बंद कर दिया।

घर न लौटने पर परिजनों ने बच्ची की खोज शुरू की। ग्रामीणों की मदद से रातभर तलाश के बावजूद ज्योत्सना का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह जब स्कूल का दरवाजा खोला गया, तो छात्रा स्कूल की इमारत के भीतर अचेत अवस्था में पाई गई। तत्काल उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर लेकिन स्थिर बताया।

ग्रामीणों और परिजनों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए स्कूल प्रशासन और गेटकीपर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और जिला शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

3 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

3 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

4 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

4 hours ago