वहीं इस शो रूम से महिंद्रा के बोलोरो स्कार्पियो सहित सभी गाड़ी होंगी उपलब्ध
मैरवा(राष्ट्र की परम्परा )
मैरवा स्थित लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज के निकट महिंद्रा शो–रूम उद्घाटन के मुख्य अतिथि रहे रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदधिकारी डॉ आर एन ओझा, वहीं इस अवसर पर शामिल रहे डॉ वी एन शर्मा,जदयू जिला महासचिव मो शोहराब खान, नीरज शाही उपस्थित जनों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। जबकि इस दौरान डॉ आर एन ओझा ने अपने संबोधन में कहा की महिंद्रा का शो रूम खुलने से उत्तर प्रदेश एवं बिहार के सीमावर्ती इलाकों के ग्राहकों काफी सहूलियत एवं आसान सुविधा मिलेगी। वही डॉ वी एन शर्मा ने कहा कि महिंद्रा की गाड़ियां आज युवा जनों का पसंद बनी हुई हैं। इस शो रूम के खुलने से ग्राहकों को जिला मुख्यालय के तरफ रुख नही करना पड़ेगा। जबकि यहां पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।भारत मोटर्स के संचालक/ एजेंसी मालिक मो अनीश ने बताया महिंद्रा कंपनी हर सेगमेंट की कारों को उपलब्ध कराता है। हमारे यहां ई रिक्शा से लेकर ब्लोरो स्कार्पियो सहित सभी गाड़िया उपलब्ध हैं। इसके अलावा भारत मोटर्स शोरूम में आपको इंश्योरेंस फाइनेंस आदि सहित सर्विस की भी सुविधा उपलब्ध हैं। जिससे शोरूम ग्राहकों की पहली पसन्द बना हुआ है। शोरूम पर जो विश्वास ग्राहकों ने किया है। उस विश्वास पर खरा उतरते हुए हमेशा ग्राहक को बेहतरीन सेवा मिलेगा।
इस मौके पर मो रईश मो सऊद,मो सईद अशोक कुमार गुप्ता सूरज गुप्ता पंकज सिंह, शशि सिंह,संजय वर्मा डॉ नसरुल्लाह आलम मौजूद थे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…