ससुराल पक्ष ने विवाहिता को घर से निकाला

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भरधाव गांव की रहने वाली उजाला ठाकुर ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन घर से निकाल दिया गया और उसका सारा सामान व जेवरात भी छीन लिए गए।
उजाला ठाकुर पत्नी शनि ठाकुर, निवासी भरधाव, थाना सिकन्दरपुर ने तहरीर में कहा है कि 10 जून 2025 को वह मजदूरी के सिलसिले में सिकन्दरपुर आई थी। उसी दौरान उसके ससुर शैलेश ठाकुर, नगीना ठाकुर, गोलू ठाकुर, कमलेश ठाकुर, अनुप ठाकुर, उमेश ठाकुर व अन्य परिजनों ने एक राय होकर उसके कमरे का ताला तोड़कर सारा सामान बाहर फेंक दिया।
पीड़िता के अनुसार, उसके जेवरात जिसमें सोने-चाँदी की अंगूठियाँ, चाँदी की पायल, कान की बालियाँ और एक छोटा सा लाकेट समेत लगभग ₹23,000 नकद भी शामिल थे, सभी लोग मिलकर उठा ले गए। विरोध करने पर उसे धक्का देकर घर से बाहर कर दिया गया।
उजाला ने बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व दिल्ली में हुई थी। छह वर्षों तक वह अपने पति के साथ दिल्ली में रही। दो वर्ष पूर्व उसे गांव लाकर छोड़ दिया गया और तब से उसका पति मधुबन (मऊ) में अपनी बुआ के घर रह रहा है। वह ना तो वापस आया, ना ही कोई आर्थिक मदद करता है।
पीड़िता ने थानाध्यक्ष से मामले की गंभीरता को देखते हुए न्याय की गुहार लगाई है और घर में पुनः रहने की व्यवस्था व सामान की वापसी की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

2 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

2 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

2 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

7 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

8 hours ago

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का शव पार्क में मिला

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…

9 hours ago