डीडीयूजीयू: “वित्तीय एवं व्यावसायिक कौशल” पर आधारित वैल्यू एडेड कोर्स का समापन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित “वित्तीय एवं व्यावसायिक कौशल” पर आधारित सात दिवसीय ऑनलाइन वैल्यू एडेड कोर्स का समापन सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सत्र की शुरुआत विभागाध्यक्ष एवं डीन, प्रो. एस. वी. पाठक के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने इस कोर्स के आयोजन हेतु माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन की प्रेरणादायक सोच और मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार प्रकट किया।
इस समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. पुष्पेन्द्र कुमार (प्रोफेसर, किरोरी मल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय) थे। उन्होंने छात्रों को इस वैक कोर्स की महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में नवाचार की विशेष भूमिका है। उन्होंने यह भी कहा कि अनोखे विचारों और समाधान के माध्यम से कोई भी व्यक्ति एक स्मार्ट और सफल व्यवसायी बन सकता है। साथ ही उन्होंने क्राउडफंडिंग को उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला एक सशक्त माध्यम बताते हुए, इसे युवाओं द्वारा अपनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस सात दिवसीय कोर्स में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में कुल 21 सत्र आयोजित किए गए, जिन्हें 15 से अधिक विशेषज्ञों द्वारा संबोधित किया गया। इन सत्रों में प्रमुख रूप से व्यवसायिक एवं वित्तीय कौशल, सॉफ्ट स्किल की भूमिका, प्रभावी व्यावसायिक संचार, म्यूचुअल फंड, आईपीओ और भविष्य की करियर संभावनाओं जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने इस वैल्यू एडेड कोर्स को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से समृद्ध बताया।
इस समापन सत्र का सफल संचालन डॉ. सारिका गुप्ता एवं डॉ. अंशिका मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. अभिषेक, डॉ. फारोज़ा एवं डॉ. खुशबू की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

4 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

7 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago