यह सत्य है कि सत्य कभी भी
दावा नहीं करता कि मैं सत्य हूँ,
लेकिन झूठ तो हमेशा ही यही
दावा करता है कि मैं ही सत्य हूँ।
समय और जीवन इस संसार में,
सर्वश्रेष्ठ शिक्षक माने जाते हैं,
जीवन समय की, समय जीवन,
के कीमत की सीख भी देते हैं।
मूर्ख व्यक्ति से बहस मत करो,
किसी ज्ञानी को ठुकराओ मत,
अच्छे व्यक्ति को जाने मत दो,
बुरे व्यक्ति को अपनाओ मत।
जब तक साँसे हैं जीवन में तब
तक टकराव तो मिलता रहेगा,
जब तक रिश्ते हैं किसी से तब
तक तो घाव भी मिलता रहेगा।
हमारे पीठ पीछे जो बोलते हैं,
उन्हें पीछे रहकर ही बोलने दो,
हमारे कर्म, भावना और रास्ता,
सही हों इस पर पूरा ध्यान दो।
नाराज़गी और मतभेद बारिसकी,
तरह-बरस कर बह जाना चाहिए।
शांत रहकर आसपास बना रहे,
प्रेम हवा की तरह से होना चाहिए।
आदित्य स्वभाव इतना सरल हो,
कि अनजान भी दोस्त बन जाये,
भाषा ऐसी मीठी हो, कि अपनो को,
ही नही गैरों को भी लगाव हो जाये।
खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…
Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…
लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…
फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…
अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…