पत्नी की हत्या कर लाश के पास सोया रहा पति

पुलिस को पिता ने दिया सूचना आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पर एक ने शख्स अपनी पत्नी की हत्या कर रात में लाश के साथ सो गया। बहू की हत्या हो जाने की भनक ससुर को लगी तो उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस कमरे में पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई,बिस्तर पर महिला की लहूलुहान लाश पड़ी थी और उसके पास ही पति सो रहा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों ने उसके खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोपी अनिल बाहर रहकर कमाता है। उसकी पत्नी प्रियंका अपनी ससुराल गनौरी रहती थी। मंगलवार को ही अनिल घर लौटा था, देर शाम से ही पत्नी प्रियंका से उसका झगड़ा हो रहा था। फिर दोनों अपने कमरे में चले गए। काफी देर बाद तक जब कमरे से दोनों बाहर नहीं आये तो पिता मुन्नीलाल ने खाना खाने के लिए अनिल को आवाज लगाई। अनिल ने डांटकर मुन्नीलाल को भगा दिया।
इसके बाद मुन्नीलाल अपने कमरे में लौट आए, लेकिन जब काफी समय तक घर में बहू की आवाज नहीं सुनाई पड़ी तो मुन्नीलाल को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। अनिल अपनी मृत पत्नी प्रियंका के साथ सोता मिला। प्रियंका के गले पर चोट के निशान मिले। उसके चेहरे पर भी घाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने तत्काल आरोपी पति अनिल को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम भेजवाया। दोनों की कोई संतान नहीं है।
हरपुर-बुदहट क्षेत्र के गनौरी गांव के रहने वाले मुन्नीलाल बेलदार के तीन बेटे हैं। सबसे छोटे अनिल बेलदार (उम्र 30 वर्ष) की शादी तीन साल पहले खलीलाबाद कोतवाली के महदेवा गांव की प्रियंका बेलदार (उम्र 28 वर्ष) के साथ हुई थी।
प्रियंका की मौत की सूचना पर महदेवा, खलीलाबाद से उसकी मां और मायके से लगभग 50 की संख्या में लोग हरपुर-बुदहट थाने के गनौरी गांव पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सीओ खजनी ने सबको समझाबुझाकर शांत कराया। बुधवार की सुबह मृतका की मां आरती देवी पत्नी स्व.रामनेवास ने अपने दामाद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ दहेज के लिए हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आधुनिक दौड़ में खोती संवेदनाएं: भौतिक चमक के बीच जीवन का असली अर्थ समझने की जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…

1 hour ago

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

3 hours ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

3 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

15 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

16 hours ago