दो माह से लापता महिला और दो वर्षीय बच्ची की तलाश में भटक रहा पति

अनहोनी की आशंका से परिवार व्याकुल

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनाबाद ग्रिंट निवासी एक युवक अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। करीब दो महीने पहले घर से दवा लेने के लिए निकली महिला के वापस न लौटने से परिवार में चिंता और अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है। मामला 10 अप्रैल का है जब 27 वर्षीय पूनम, अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ दवा लेने के लिए उतरौला निकली थी, लेकिन उसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना ने पति सालिक राम को बेसहारा कर दिया है, जिसकी आंखें अब राह ताकते-ताकते पथरा चुकी हैं। पीड़ित पति सालिक राम ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम पूर्व में भी कई बार दवा लेने उतरौला जाती रही है, लेकिन हर बार कुछ ही घंटों में वापस लौट आती थी। इस बार वह सुबह 9 बजे घर से निकली थी, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला है। साथ ले गई मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।घटना के दो दिन बाद, 12 अप्रैल को सालिक राम ने रेहरा बाजार थाने में पत्नी और बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। सालिक राम ने बताया कि उसने अपने स्तर से रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार में चिंता और भय का माहौल है। सालिक राम और उसके परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं। पीड़ित पति ने अब जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उसने पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और देवीपाटन मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक को पत्र भेजकर अपनी पत्नी और बच्ची की बरामदगी की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय तक कोई महिला और बच्ची गायब रहना गंभीर चिंता का विषय है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सघन जांच कर शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पीड़ित पति को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों ने भी प्रशासन से सहयोग की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

4 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

15 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

16 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

16 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

17 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

17 hours ago