आई०जी० आर०एस० पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने 37 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस किया जारी

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का डीएम श्री पवन अग्रवाल द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा हैं , आई०जी०आर०एस० पोर्टल की नियमित समीक्षा के दौरान डीएम द्वारा यह पाया गया कि कतिपय अधिकारियों द्वारा आई०जी० आर०एस० पोर्टल पर संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कोई रूचि नहीं ली जा रही है एवं प्रकरणों का सरसरी तौर पर निस्तारण कर दिया जा रहा है। जबकि इस सम्बन्ध में डीएम द्वारा नियमित बैठक कर आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के शिकायतकर्ता से वार्ता करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। उन्होंने आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अधिशाषी अभियन्ता सिचाई खण्ड-3 बलरामपुर , अधिशाषी अभियन्ता विद्युत बलरामपुर , अधिशाषी अभियन्ता नलकूप बलरामपुर , अधिशाषी अभियन्ता बाढ खण्ड बलरामपुर , अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत पचपेडवा , अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत गैसडी , अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर ,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका उतरौला ,अधिशाषी अभियन्ता नलकूप बलरामपुर ,अधिशाषी अभियन्ता बाढ खण्ड बलरामपुर ,अधिशासी अभियन्ता, सरयू ड्रेनेज खण्ड-3, बलरामपुर ,बाल विकास परियोजना अधिकारी, हरैया सतघरवा ,बाल विकास परियोजना अधिकारी बलरामपुर
,बाल विकास परियोजना अधिकारी पचपेडवा ,बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीदत्तगंज ,बाल विकास परियोजना अधिकारी रेहरा बाजार ,बाल विकास परियोजना अधिकारी उतरौला , बाल विकास परियोजना अधिकारी तुलसीपुर , बाल विकास परियोजना अधिकारी गैसडी , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर , जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर , जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बलरामपुर‌ , परियोजना अधिकारी डूडा बलरामपुर ,पूर्ति निरीक्षक बलरामपुर , पूर्ति निरीक्षक हरैय्या सतघरवा , पूर्ति निरीक्षक उतरौला , पूर्ति निरीक्षक तुलसीपुर , प्रभारी चिकित्साधिकारी / अधीक्षक (पी०एच०सी०/सी०एच०सी०) उतरौला , प्रभारी चिकित्साधिकारी / अधीक्षक (पी०एच०सी०/सी०एच०सी०) हरैय्यासतघरवा , प्रभारी चिकित्साधिकारी / अधीक्षक (पी०एच०सी०/सी०एच०सी०) पचपेडवा , सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्रीदत्तगंज , चकबन्दी अधिकारी बलरामपुर , तहसीलदार बलरामपुर , तहसीलदार तुलसीपुर, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपेडवा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया हैं। उक्त सभी अधिकारी अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। समुचित जवाब न प्राप्त होने पर सभी के विरुद्ध अतिमहत्त्वपूर्ण कार्यक्रम आई०जी०आर०एस० में प्राप्त संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किये जाने, आवेदकों द्वारा निस्तारण पर असतुष्ट फीडबैकं दिये जाने एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन न किये जाने के सम्बन्ध में शासन को कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

9 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

10 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

10 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

10 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

10 hours ago