भूखों के मसीहा छोटेलाल शिकारपुर का साधारण भोजनालय बना इंसानियत का तीर्थस्थल

25 वर्षों से गरीबों को करा रहा है मुफ्त भोजन छोटेलाल का
भोजनालय

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जहां आधुनिक समय में लोग स्वार्थ और लाभ को प्राथमिकता देने लगे हैं, वहीं महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र स्थित शिकारपुर चौराहा, परतावल मार्ग के पूरब पर चल रहा छोटेलाल भोजनालय मानवता की नई मिसाल बनकर सामने आया है। पिछले 25 वर्षों से इस भोजनालय के संचालक छोटेलाल अनाथ, असहाय, दिव्यांग, बेसहारा और गरीब जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन कराकर भूख मिटाने का पवित्र कार्य कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भोजनालय सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि इंसानियत का मंदिर बन चुका है।कई जरूरतमंद ऐसे होते हैं जिनके पास किराए तक के पैसे नहीं होते। ऐसे में छोटेलाल स्वयं अपने जेब से किराया देकर उन्हें उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाते हैं।
इस संबंध में छोटेलाल ने कहा कि कोई क्या लेकर आया है और क्या लेकर जाएगा… मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरे हाथों से किसी की भूख मिट जाए।उनका यह निस्वार्थ भाव सिर्फ पेट ही नहीं भर रहा, बल्कि लोगों के दिलों में उम्मीद और विश्वास भी जगा रहा है। उनके कार्य से प्रेरित होकर अब कई युवा व सामाजिक कार्यकर्ता समाज सेवा से जुड़ने की बात कर रहे हैं।शिकारपुर का यह साधारण भोजनालय आज पूरे क्षेत्र में मानवता का तीर्थ स्थल कहलाने लगा है। जब तक समाज में ऐसे लोग हैं मानवता जिंदा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

10 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

12 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

15 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

15 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

15 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

15 hours ago