दिल्ली आतंकी हमले का असर: बनारस के होटलों में 20% बुकिंग रद्द, विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में 10 नवंबर को हुए आतंकी हमले का सीधा असर अब बनारस (वाराणसी) के पर्यटन उद्योग पर दिखाई देने लगा है। घटना के बाद बीते दो दिनों में जिले के विभिन्न होटलों में करीब 20% बुकिंग कैंसिल की गई हैं। होटल एसोसिएशन के अनुसार, इनमें सबसे अधिक रद्दीकरण विदेशी पर्यटकों द्वारा किए गए हैं, जो हर साल नवंबर-दिसंबर में बड़ी संख्या में काशी का रुख करते हैं।

विदेशी पर्यटकों की संख्या में 30–40% तक कमी

होटल एसोसिएशन का कहना है कि स्पेन, न्यूयॉर्क, इटली, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या इस सीजन के शुरुआती दिनों में 30 से 40% तक घट गई है।
गंगा किनारे स्थित होटलों से लेकर प्रमुख मार्गों पर बने लॉज और गेस्टहाउस में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द कराई है।

ठंड का मौसम विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद

वाराणसी होटल एसोसिएशन के अनुसार नवंबर और दिसंबर विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे उपयुक्त महीना माने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड सहित कई देशों के पर्यटक ठंड का आनंद लेने काशी पहुंचते हैं। इसके अलावा दक्षिण भारतीय पर्यटक भी इन महीनों में वाराणसी में बड़ी संख्या में आते हैं।

नवंबर में पर्यटकों का आंकड़ा

वर्ष 2023

भारतीय पर्यटक: 1,67,12,655

विदेशी पर्यटक: 33,436

कुल: 1,67,46,091

वर्ष 2024

भारतीय पर्यटक: 1,57,55,544

विदेशी पर्यटक: 37,564

कुल: 1,57,93,108

हालांकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 2024 में थोड़ी बढ़ी है, लेकिन हालिया हमले के बाद अचानक हुई बुकिंग रद्दीकरण से होटल उद्योग चिंतित है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यदि सुरक्षा संबंधी चिंताएं कम न हुईं तो आने वाले हफ्तों में बुकिंग पर और असर पड़ सकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

16 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

19 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago