हरित मऊ बनाने हेतु उद्यान विभाग ने कसी कमर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उद्यान विभाग द्वारा इस वर्ष के वृक्षारोपण कार्यक्रमों में 113000 पौधों का रोपण कराने का लक्ष्य भेजा गया है जिसकी अभियान तिथि निर्धारित होने के पश्चात किसानों के यहां निशुल्क पौध वितरण की कार्य योजना बना ली गई है। इसी कड़ी में जनपद की एकमात्र विभागीय पौधशाला, भुजही,मोहम्मदाबाद पर 45000 पौधों का उत्पादन कर लिया गया है तथा अलंकृत उद्यान,चंद्रभानपुर में लगभग 70000 पौधों का उत्पादन किया जा रहा है।उद्यान विभाग की राजकीय पौधशालाओं से वृक्षारोपण कार्यक्रमों में कृषकों को अमरुद, आंवला , बेल, जामुन,नींबू के बीजू पौधे तथा सहजन और सागौन के पौधे निःशुल्क वितरित कराए जाएंगे। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त के अनुसार इस वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रमों के अतिरिक्त काफी मात्रा में अमरूद के कलमी पौधे और आम के कलमी पौधे भी तैयार कराया जा रहे हैं जिनको विभाग की योजनाओं में और सरकार से निर्धारित दरों पर नकद बेचा भी जाएगा तथा राजस्व वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।वृक्षारोपण कार्यक्रमों में बीजू और वन्य पौधों का निशुल्क वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण हेतु कोई भी किसान या संस्था आवेदन कर सकती है जिसको शासन की व्यवस्था के अनुसार 10 पौधे से लेकर बृहद स्तर पर भी पौधों की उपलब्धता कराई जाएगी परंतु शर्त यह है कि किसान या संस्था स्वयं की जमीन पर लगाए और उसकी देखरेख, सुरक्षा, सिंचाई की जिम्मेदारी निभाएं। जनपद में हरित आवरण बढाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रमों को गंभीरतापूर्वक पूरा करने के उद्देश्य से जिला उद्यान अधिकारी द्वारा राजकीय पौधशाला भुजही का भ्रमण करते हुए प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह को पौधों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं स्वस्थ, हरे-भरे पौधों की आपूर्ति के निर्देश दिए गए। जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रमों में कम से कम 10000 किसान परिवारों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसको शासन से वृक्षारोपण अभियान की तिथियां निर्धारित होने के पश्चात पौधों का वितरण करते हुए पूरा कराया जाएगा तथा जिओ टैगिंग भी कराई जाएगी। वृक्षारोपण कार्यक्रमों को जन आंदोलन का स्वरूप देने हेतु तथा व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इच्छुक कृषक, ग्राम पंचायत एवं अन्य संस्थाएं जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय अथवा प्रभारी पौधशाला मिथिलेश कुमार सिंह से संपर्क कर अपना मांग पत्र दे सकते हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

सूर्य ग्रहण 2026 और कुंभ राशि: शनि दोष शांति के विशेष उपाय

सूर्य ग्रहण 2026: वैज्ञानिक रहस्य, शास्त्रोक्त मान्यताएं और ग्रहण के बाद दान का महत्व 🟠…

30 minutes ago

🔥 कटवा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में आग: हादसा या साजिश? CCTV फुटेज से बढ़ा शक

बर्द्धमान (राष्ट्र की परम्परा)पश्चिम बंगाल के कटवा रेलवे स्टेशन पर तड़के एक पैसेंजर ट्रेन के…

48 minutes ago

सरायकेला में दर्दनाक घटना: 20 वर्षीय युवक ने महुआ के पेड़ से लटककर की आत्महत्या, गांव में शोक

सरायकेला/खरसावा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)युवक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां शासन गांव में…

49 minutes ago

24×7 निगरानी: टोल प्लाजा बने सड़क सुरक्षा के डिजिटल प्रहरी

🚨 बिहार के 41 टोल प्लाजा पर e-Detection System पूरी तरह लागू, अब सेकंडों में…

2 hours ago

बार-बार आगजनी से बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

🔥 धनबाद स्टील गेट सब्जी मार्केट में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें स्वाहा, लाखों का…

2 hours ago

महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में रातभर चला शिव-पार्वती विवाह अनुष्ठान

महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव-पार्वती विवाह, चतुष्प्रहर पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब…

2 hours ago