राष्ट्र का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है- प्रांत प्रचारक

भारत सोने की चिड़िया नहीं सोने का शेर है-जिला प्रचारक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों द्वारा विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष में जिले के सेमरियावां में सोमवार को पथ संचलन करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
दोपहर 3 बजे से सेमरियावां ब्लॉक परिसर में उपस्थित स्वयंसेवकों को राष्ट्रहित एवं संगठन की शक्तियां और महत्व समझाया गया।
बतौर मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि भारत का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। यहां राणा प्रताप, शिवाजी, पृथ्वीराज चौहान जैसे योद्धा पैदा हुए जिन्होंने मुगलों के दांत खट्टे कर दिए।
जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि यह सोने की चिड़िया कभी हुआ करती थी लेकिन अब यह सोने का शेर है। जो जिस भाषा में समझता है, भारत के लोग उसे उसी भाषा में समझाना जानते हैं। भारत वीरों की भूमि है यहां भारत विरोधी गतिविधियों के फन को कुचलने में देरी नहीं की जाएगी।
सेमरियावां ब्लॉक परिसर से बैंड बाजों के साथ पथ संचलन शुरु हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः ब्लॉक पर पहुंचकर समापन हुआ। पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक निर्धारित गणवेश पहने हुए थे। कुछ बालक भी इसमें शामिल देखे गए। नगर भ्रमण के दौरान लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला कार्यवाह महेंद्र नारायण, प्रवीण त्रिपाठी, विधायकगण गणेश चौहान व अंकुर राज तिवारी, युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, संजीव, रौनक, शत्रुघ्न शर्मा, अमर राय, अशोक यादव, अटल पांडेय, अनुभव शुक्ल, कमला पाल आदि अनेक स्वयंसेवकों ने पद संचलन में भाग लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

10 minutes ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

24 minutes ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

49 minutes ago

माउंट वैली एकेडमी का वार्षिक समारोह बना प्रतिभाओं का उत्सव, टॉपर्स साइकिल से सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत मगहर स्थित माउंट वैली एकेडमी…

1 hour ago

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

3 hours ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

3 hours ago