कई वर्षों से कुंडली मारे बैठे प्रधानाध्यापक

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) जिले के सूरतगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली का जहां पर पिछले 20 वर्ष से पहले से कुंडली मारे बैठे प्रधानाध्यापक विनय वर्मा का अभी तक स्थानांतरण तो हुआ नहीं, दूसरी ओर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी का भी ट्रांसफर कंपोजिट विद्यालय भिटौली में करवा लिया है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो कभी भोजन की दिक्कत तो नियमानुसार खाद्यान्न नहीं बनता है, कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई परंतु उच्च अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रहती है केवल आश्वासन मिलता है की जांच कर कार्रवाई की जाएगी, परंतु कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता है ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। आखिरकार उच्च अधिकारी इन लोगों पर इतनी मेहरबान क्यों सोचने लायक ही विषय है, आखिरकार इन लोगों का अभी तक स्थानांतरण क्यों नहीं किया गया। जब इस विषय में बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी से फोन द्वारा वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि तैनाती के बाद रिटायरिंग तक अध्यापक एक ही स्कूल में रह सकता है अगर उससे कोई गलती हुई है तो बताएं। यह सोचने लायक बात आ रही है कि विभाग ही विभाग के प्रति कोई कार्रवाई नहीं करना चाह रहा है। सरकार कितने भी ठोस कदम उठा ले परंतु जब तक विभाग में उच्च अधिकारी सही रूप से ईमानदार नहीं होंगे तब तक इस समाज का कल्याण नहीं हो सकता है। जबकि नए अध्यापकों को मौका दिया जाए ताकि वह बच्चों को कुछ नया सीखा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

13 minutes ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

35 minutes ago

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

12 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

13 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

13 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

13 hours ago