कांवरिया संघ का जत्था श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर साधु नगर से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगा

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री सिद्धेश्वरनाथ सेवा समिति, साधुनगर के तत्वावधान में 21 जुलाई को प्रातः 10 बजे से भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कांवड़िया संघ अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालु अयोध्या धाम से सरयू मैया का पावन जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल होंगे, जो नंगे पांव भक्ति गीतों व संकीर्तन के साथ मार्ग को भक्तिमय बना देंगे। पूरे यात्रा मार्ग में श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति की ओर से जगह-जगह लंगर, जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रा का प्रथम पड़ाव कोल्हमपुर स्थित माताजी मंदिर होगा, जहां जल भरने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रात्रि विश्राम टिकरी के समय माता मंदिर परिसर में होगा। दूसरे दिन यात्रा मनकापुर होते हुए राजा भैया की कोठी के पास भोजन प्रसाद के बाद करौहा नाथ मंदिर पहुंचेगी, भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम किया जाएगा। तीसरे दिन यात्रा का अंतिम चरण आरंभ होगा जो अमघाटी जंगल, मदोभट्टा बाजार, बिलंटगंज, साधुनगर होते हुए पुनः सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रीय शिवालयों में जल चढ़ाकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।।

Karan Pandey

Recent Posts

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

34 minutes ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

52 minutes ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

1 hour ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

1 hour ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

2 hours ago

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

13 hours ago