सरकार युवाओं को ज्ञान के सागर से जोड़कर भारत को विश्व गुरु बनाना चाहती है: पुष्पा चतुर्वेदी

छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैबलेट

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार प्रदेश सरकार की महत्वांकाक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत परास्नातक के कुल 42 छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरित किया गया शेष छात्रों को ई केवाईसी के उपरांत शीघ्र ही वितरित किया जाएगा। वितरण समारोह की मुख्य अतिथि सचिव/प्रबन्धक पुष्पा चतुर्वेदी रहीं। महाविद्यालय में सत्र 2022- 23 व 2023-24 में एमए, एमकॉम व एमएड परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट दिए गए।
मुख्य अतिथि श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार युवाओं को ज्ञान के सागर से जोड़कर भारत को विश्व गुरु बनाना चाहती है। मनुष्य की सोच आवाज में बदलती है और वह आवाज पूरे ब्रह्मांड में विद्यमान रहता है।
प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी टैबलेट का उपयोग अपने कैरियर को उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए करें। उन्होंने शासन की योजना और टेबलेट की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान देने से ज्ञान बढ़ता है। छात्र-छात्राएं इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त ज्ञान को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
इसके पूर्व समारोह का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, डॉ. केएम त्रिपाठी, डॉ. रमेश कुमार, श्रीकृष्ण पाण्डेय, शालिनी मिश्रा, डॉ. पूनम यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

5 minutes ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

26 minutes ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

31 minutes ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

2 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

3 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

3 hours ago