संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विकास खंड खलीलाबाद में दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने बताया कि सब जूनियर तथा सीनियर वर्ग में पुरुष तथा महिलाओं की एथलेटिक्स कबड्डी कुश्ती तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, हीरालाल इंटर कॉलेज द्वारा सब जूनियर बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सहयोग हेतु जोखू चौहान लाल बिहारी यादव इंसाफ अली व संजय कुमार यादव अध्यापकों ने रेफरी की भूमिका संभाली तथा कार्यक्रम में सीएचसी खलीलाबाद से डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही।
कार्यक्रम में पीआरडी स्वयंसेवक अबुल हसन शिव शंकर तिवारी सुरेश चंद महेश कुमार संतोष कुमार भालचंद्र सूर्यनाथ सर्वजीत और गुलशन कुमार आदि उपस्थित रहे।
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। क्या किसी बच्चे का खुद कपड़े पहनना, स्ट्रोक के…
लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने अपने जीवन में…
व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानी लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीते हुए कल की घटनाओं का…
प्रस्तुत रिपोर्ट -अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीते दिनों की कहानी नहीं, बल्कि वर्तमान को समझने…
पेट्रोल की बादशाहत को चुनौती! भारत में E100 ईंधन को हरी झंडी, क्या अब घटेगी…
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 7:01…