आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव से दिन दहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने लगभग 20000 का बकरा लूट कर कर फरार हो गए और मौके पर पीड़ित परिवार चिल्लाते रह गए किंतु गांव का कोई भी व्यक्ति सहायता के लिए आगे नहीं आया ।
जबकि यह मामला4 अक्टूबर का है इसमें ग्राम हैदराबाद निवासी पीड़िता हाजरा पत्नी सिमदार अपने दरवाजे पर बैठी थी और उसका बकरा चर रहा था इसी दौरान एक बाइक से 2 लोगआए और बकरे को पकड़े तथा बाइक पर लादकर लेकर भागने में सफल हो गए।मौके पर पीड़ित वृद्ध महिला हाजरा और उसके पती सिमदार सहायता के लिए चिल्लाते रह गए किंतु मदद के लिए कोई भी नहीं आया । पीड़ित ने रौनापार थाने में एक व्यक्ति को अज्ञात व एक व्यक्ति को नामजद कर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी थी, किन्तु अबतक न्याय नहीं मिला और पीड़िता आज भी न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकर खा रही है इस संबंध में जब रौनापार थाना अध्यक्ष से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि अभी तक हमारे पास कोई तहरीर नहीं आई है जैसे ही तहरीर मिलती है हम हर संभव मदद करेंगे और पीड़ित को हर हाल में न्याय दिलाएंगेl
योगी आदित्यनाथ–मोहन भागवत मुलाकात: 2027 विधानसभा चुनाव और UGC विनियम 2026 पर मंथन से तेज…
एआई के भविष्य पर भारत-फ्रांस की साझेदारी, जिम्मेदार टेक्नोलॉजी पर जोर नई दिल्ली (राष्ट्र की…
पटना हाईकोर्ट का नोटिस: विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों से चुबिहार में राजनीतिक भूचाल: विधानसभा…
एयरपोर्ट चेक-इन सिस्टम ठप: 40 मिनट की सॉफ्टवेयर खराबी से दिल्ली-मुंबई सहित कई एयरपोर्ट प्रभावित…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित खसरा–रूबेला…
लेखक - राजेंद्र शर्मा अब जबकि पूंजीवाद का सर्वोच्च दूत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तक भारत…