कवियों का जमघट और जनता का रेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ नत्थोपुर में शहीद मेला

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के सगड़ी तहसील के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार के पास स्थित नत्थोपुर रामसमुझ कारगिल शहीद पार्क में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शहिद मेले का आयोजन किया गया, जो हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया।
इस मौके पर पूर्वांचल के शहीद परिवारों के साथ-साथ सम्मानित लोगों का भी सम्मान किया गया। साथ ही साथ कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया था, जिसमें बिहारी लाल अंबर, राम किशोर तिवारी, प्रतापगढ़ से साक्षी तिवारी, देवरिया से बादशाह प्रेमी और आजमगढ़ से संजय कुमार पाण्डेय, रोशन लाल पत्रकार, बदायूं से आयुषी त्रिपाठी सहित तमाम कलाकार पधारे थे ।
इस मौके पर कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक प्रोग्राम को देखने के लिए जनता का रेला उमड़ पड़ा था। जो प्रातः काल 8:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8:00 बजे तक चलता रहा । इस मौके पर मेला आयोजक कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि परमवीर चक्र विजेता व राइफल मैन संजय कुमार और कारगिल जोधा दीपचंद तथा सर्वोदय विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव सहित पूर्वांचल के तमाम शहीद परिवार के लोगों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
मेले में पधारे हुए मुख्य अतिथि परमवीर चक्र विजेता व राइफल मैन संजय कुमार ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिंदा रहते हैं तब हमारे देश के नेता हमारे ऊपर ऑर्डर चलाते हैं, लेकिन जब यही जवान शहीद हो जाते हैं तो मात्र दो दिन शोक सभा करके उनकी शवो पर पुष्प अर्पित करके जीवन भर के लिए भूल जाते हैं । यह बड़े ही दुख की बात है क्योंकि जब किसी देश के सैनिक का सम्मान होता है तो उसे देश का सम्मान होता है और जब सैनिक के साथ खिलवाड़ होता है तो पूरे देश के साथ खिलवाड़ होता है, क्योंकि यह सैनिक अपने घर परिवार को छोड़कर अपनी जान कुर्बान करने के लिए देश की रक्षा के हेतु शरहद पर खड़े रहते है जिनके बदौलत देश की जनता चैन की नींद सोती है ।
इसके बाद कवियों ने अपनी छटा बिखेरते हुए जनता को खूब गुदगुदाया और हसाया तो वही जनता के बीच बिहारी लाल अंबर अपनी हास्य रस की रचना से महफिल में हीरो बने रहे। कार्यक्रम के अंत में मेला आयोजक प्रमोद कुमार यादव ने आगन्तुको का आभार प्रकट किया । इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, अतरौलिया विधायक संग्राम यादव, मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव, सगड़ी विधायक डॉक्टर एच एन पटेल, उधम सिंह राठौर, राजेश पासवान, राजेश यादव राजू, पट्टी शाह आलम सांवरिया, रोशनी गोंड, जितेंद्र यादव, पत्रक अमरेश राणा, नवीन राय जीत, बहादुर लाल श्रीवास्तव, घनश्याम गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

33 minutes ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

1 hour ago

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…

2 hours ago

किसी का बेटा, किसी का पिता छिना: गोपालगंज के तीन हादसों ने उजाड़ दिए परिवार, हर आंख नम

गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…

2 hours ago