नगर के समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुरआगामी समय नवसृजित नगर पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित उप जिला अधिकारी पयागपुर को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा किआगामी समय में नगर निकाय का चुनाव संपन्न होने जा रहा है ।जिसके दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र में नगर पंचायत पयागपुर के गठित 15 वार्डों हेतु कुल 15 बी एल ओ की नियुक्ति की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है। उक्त नियुक्ति के बाद से,उन्होंने चार बार एक विशेष राजनीतिक दबाव में बी एल ओ की सूची विभिन्न तारीखों में स्थानीय प्रशासन द्वारा संशोधित कराया गया है। कल बुधवार को चौथी बार बी एल ओ की सूची राजनीतिक दबाव में स्थानीय प्रशासन द्वारा संशोधित की गई ।जबकि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा स्पष्ट रूप से नए गठित नगर पंचायतों के वोटर लिस्ट की दुरुस्ती नए वोटरों का नाम सूची में सम्मिलित करने संशोधन व विलोपन का कार्य घर-घर बी एल ओ द्वारा जाकर करने के निर्देश दिए गए थे ।यह म आवश्यक है कि नवगठित नगर पंचायत पयागपुर में 2015 के पंचायत के वोटर लिस्ट को आधार माना गया है ।जबकि 2015 से 2022 तक में 7 वर्ष व्यतीत हो गया है ।और 2015 के मतदाता सूची में लगभग पचास प्रतिशत निवासी लोगों के नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित नहीं है। बहुत से लोगों की मृत्यु हो गई है ।और बहुत से लोग नए मतदाता बने हैं। नगर पंचायत पयागपुर के निवासी,के, लोग अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ना तो कोई भी बी एल ओ मिल रहा है ।और ना ही कोई उनका नाम ओटल लिस्ट में जोड़ने हेतु फार्म ही ले रहा है। नगर पंचायत के लोग काफी परेशान हैं।इस संदर्भ में समस्या का निस्तारण के जाने हेतु ज्ञापन उप जिलाधिकारी पयागपुर को सौंपा गया है।उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि पयागपुर नगर पंचायत का एक भी व्यक्ति वोटर बनने से वंचित नहीं रह जाएगा हमें चाहे और कर्मचारी लगाने पड़े छूटे हुए नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा!

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago