शहर में घुसा बाढ़ का पानी लोगों के लिए बन रहा मुसीबत का सबब

पानी से उठने वाली दुर्गन्ध ने लोगों का जीना किया मुहाल

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)

शहर में घुसा बाढ़ का पानी अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।पानी से उठने वाली दुर्गन्ध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है संक्रामक रोग फैलने की आशंका से लोग परेशान हैं।
कस्बे के हाटन रोड,काली माता मंदिर,गुरू दयाल डीह,काशीराम कालोनी,बरदही बाजार ,टैक्सी स्टैंड के पीछे ,मोहल्ला आर्य नगर लोनियन डीह के अधिकांश स्थानों में एक पखवारे से बाढ़ का पानी भरा हुआ है।पानी सड़ने के कारण उसमें बदबू उठने लगी है मोहल्लों में पानी जमा होने से आज भी पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।कहीं कहीं लोग टिल्लू पंप लगाकर घर के सामने जमा पानी को बाहर निकाल रहे हैं हालात यह है कि जल भराव के चलते क‌ई लोग घर छोड़कर अपने रिस्तेदारों के यहां शरण ले लिया है।दीपावली त्यौहार में बराबर से लोगों के घरों की साफ सफाई तक नहीं हो पा रही है।नगर वासियों नुरूल्ला खां,मोहम्मद शरीफ,रामानंद गुप्ता,श्रवण कुमार,वीरेंद्र गुप्ता,मोहन कुमार ,मोहम्मद शमीम आदि ने जलभराव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago