दक्षिणी चौक वन स्थित सोनाड़ी मन्दिर से 200 मीटर दूरी का मामला
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सोहगी बरवां वन्य जीव प्रभाग हरियाली के मामले में जिला मुख्यालय का मुकुट जैसा शोभा बनाये हुए है। सौन्दर्य को और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन तरह-तरह तरह की योजनाओं के अंतर्गत कार्य कर रही है। ताकि आने वाले समय मे पर्यटकों को लुभाया जा सके। लेकिन इन दिनों वन विभाग के जिम्मेदार आला अधिकारी जंगल की सुरक्षा करने में विफल नजर आ रहे है। दक्षिणी चौक वन रेंज के अंतर्गत सोनाड़ी क्षेत्र में जंगल धू-धू कर जल रहा है। सम्बन्धित बीट अधिकारी सहित वन रेंज के आला अधिकारी मौन धारण किये हुए है। प्राप्त समाचार के अनुसार दक्षिणी चौक वन रेंज के अंतर्गत सोनाड़ी क्षेत्र में जंगल धू- धू कर जल रहा। सोनाडी़ देवी
मन्दिर से मात्र 200 मीटर दूरी पर यह घटना घटित हुआ, लेकिन जिम्मेदार वहां आग बुझाते नही देखे गए। जिससे हरियाली पर संकट इन दिनों मंडरा रहा है।वन विभाग की ये लापरवाही जिलाधिकारी के जंगल सफारी जैसी योजना को धूमिल करने का संकेत कर रहा है। ऐसे में समय रहते जिला प्रशासन नही जगा तो विकास की जगह पर विनाश सुनिश्चित है। इस सम्बंध में प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे एवं एसडीओ अनुराग तिवारी से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
पूर्व विधायक शीतल पांडेय को पुत्र शोक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवा विधानसभा…
पूर्व विधायक स्व० कपिलदेव की पौत्रवधू हैं सुषमा, घर आगमन पर फूल-मालाओं से हुआ जोरदार…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…