देशभर में धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, रांची और बिहार समेत देश के कोने-कोने में रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिबों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रांची स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में सजाए गए विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 7:40 बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई। इसके बाद दीवान में सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था भाई सुखप्रीत सिंह (लखनऊ वाले) सहित अन्य रागियों ने संगत को अमृतमयी कीर्तन सुनाकर निहाल किया।

सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक कीर्तन दरबार में भाई सुखप्रीत सिंह एवं अन्य रागियों ने “गुर राम दास राखो शरनाई…”, “संता के कारज आप खलोंया हर कम करावन आया राम…”, “सो सतगुर प्यारा मेरे नाल है…” और “हम बैठे तुम देहो असीसां…” जैसे कई अमृतमयी शब्दों का गायन कर वातावरण को आध्यात्मिक रस से सरोबार कर दिया।

दीवान का समापन सुबह 11:00 बजे हुआ, जिसमें श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा और कढ़ाह प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित साध संगत ने गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रकाश पर्व का संदेश मानवता, शांति, भाईचारा और प्रेम का है। देशभर में आयोजित इन दीवानों ने संगत को एक बार फिर गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago